आलमनगर: आलमनगर पुलिस ने 50000 के इनामी अपराधी शूटर को किया गिरफ्तार, भेजा जेल
आलमनगर थाना क्षेत्र के भागीपुर में एक हत्या के मामले में फरार चल रहे 50000 के इनामी अपराध कर्मी शूटर मुकेश कुमार मेहता को मधेपुरा जिला की पुलिस टीम और एसटीएफ ने संयुक्त रूप से छापेमारी कर गिरफ्तार किया। मालूम हो कि गिरफ्तार किए गए मुकेश पर अलग-अलग धाराओं के तीन मामले दर्ज हैं। मुकेश को कागजी प्रक्रिया पूरी करने के बाद जेल भेज दिया गया है।