आलमनगर: आलमनगर थाना पुलिस ने एक शराबी को गिरफ्तार कर न्यायिक मजिस्ट्रेट के सामने पेश किया
आलमनगर के थाना अध्यक्ष अखिलेश कुमार ने बताया कि मधेपुरा के आरक्षी अधीक्षक संदीप सिंह के दिशा निर्देश को पुलिस टीम लगातार शराबियों एवं शराब तस्करों की गिरफ्तारी को लेकर सक्रिय है। इसी क्रम में गुप्त सूचना के आधार पर एक शराबी की गिरफ्तारी की गई, अस्पताल में शराब किए जाने की पुष्टि के उपरांत कागजी प्रक्रिया पूरी कर मजिस्ट्रेट के सामने प्रस्तुत किया गया।