आलमनगर: आलमनगर मुख्यालय में शुक्रवार को राष्ट्रीय जनता दल की बैठक आयोजित, प्रखंड अध्यक्ष ने की अध्यक्षता
आलमनगर के राजद प्रखंड अध्यक्ष सुमन कुमार बंटी देवगन की अध्यक्षता में आयोजित बैठक के दौरान मुख्य अतिथि के रूप में जिला के किसान प्रकोष्ठ अध्यक्ष विनय सिंह कनैडी मौजूद रहे। बैठक के दौरान 18 अगस्त को पटना के बापू सभागार में किसान न्याय सम्मेलन की सफलता को लेकर चर्चा की गई, वहीं अधिक से अधिक संख्या में 18 अगस्त को पटना चलने की अपील की गई।