फारबिसगंज: रामपुर बसगड़ा में बड़े भाई ने जमीन विवाद में अपने छोटे भाई की पीट-पीटकर की हत्या, जांच में जुटी पुलिस
अररिया जिले के फारबिसगंज थाना क्षेत्र अन्तर्गत पछियारी झिरवा पंचायत के रामपुर बसगड़ा वार्ड संख्या-3 में बड़े भाई के द्वारा जमीन विवाद में अपने छोटे भाई की पीट-पीटकर हत्या कर देने का मामला प्रकाश में आया है। वहीं मृतक फारबिसगंज प्रखंड क्षेत्र के रामपुर बसगड़ा वार्ड संख्या-3 निवासी स्वर्गीय मोती लाल मेहता के 50 वर्षीय पुत्र सीताराम मेहता बताएं जा रहे हैं।