फारबिसगंज: जोगबनी शाहू धर्मशाला में नगर परिषद कर्मचारी संघ के द्वारा
बैठक का आयोजन
जोगबनी नगर परिषद कर्मचारी संघ के द्वारा साहेब अंसारी की अध्यक्षता में शाहू धर्मशाला में बैठक का आयोजन किया गया।बैठक में शामिल कर्मियो के द्वारा कार्यपालक अभियंता और चेयरमैन पर कई गंभीर आरोप लगाए गए है। कर्मचारी संघ के राज्य मंत्री सूरज कुमार सोनू ने बताया की कार्यपालक अभियंता के द्वारा तीन कर्मियो की बहाली नियम के विरुद्ध जा कर किया गया है ।