फारबिसगंज: मृदोल वार्ड संख्या 6 में आंगन में घरेलू काम करने के दौरान एक किशोरी को विषैले सर्प ने डसा, इलाज के दौरान मौत
नरपतगंज प्रखंड क्षेत्र के मृदोल वार्ड संख्या6में आंगन में घरेलू काम करने के दौरान एक किशोरी को विषैले सर्प ने डस लिया,जिसके बाद किशोरी की तबीयत बिगड़ने लगी, जिसे परिजनों के द्वारा में अनुमंडलीय अस्पताल फारबिसगंज ले जाया गया.जहां इलाज के दौरान किशोरी की मौत हो गई. वहीं मृत किशोरी मृदोल वार्ड संख्या 6 निवासी राम प्रकाश यादव की पुत्री रीमा कुमारी बताई जा रही है