कासगंज: कोतवाली सोरों पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया, 2 अवैध तमंचे और 4 कारतूस किए बरामद
थाना सोरों पुलिस ने अपराधियों के खिलाफ अभियान चलाया। इस अभियान के दौरान पुलिस ने दो अपराधी गिरफ्तार किए। जिनके कब्जे से पुलिस ने दो अवैध तमंचे 4 करतूस बरामद किए है। गिरफ्तार आरोपी शिवम् त्रिवेदी और सीताराम है। जो थाना सोरों क्षेत्र के रहने वाले है। जिन्हे पुलिस ने जेल भेज दिया है।