नर्मदापुरम नगरपालिका परिषद में नगर पालिका अध्यक्ष नीतू यादव ने -नवनियुक्त एल्डरमैन का सम्मान कर उन्हें नवीन दायित्व हेतु हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित की। इस अवसर पर नगर विकास एवं जनहित से जुड़े विभिन्न विषयों पर सकारात्मक चर्चा हुई। विधायक राज्यसभा सांसद सहित अन्य जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।