बक्सर: बिहार के बक्सर में पोस्टमार्टम हाउस के बाहर लाश घसीटने का वीडियो वायरल, कर्मचारी बोला- अकेले काम करना मेरी मजबूरी
Buxar, Buxar | Sep 17, 2026 जिले में स्वास्थ्य व्यवस्था की एक संवेदनहीन तस्वीर सामने आई है, जिसने इंसानियत को झकझोर दिया है। पोस्टमार्टम हाउस परिसर में एक अज्ञात शव को घसीटकर अंदर ले जाने का वीडियो गुरुवार की सुबह वायरल होने के बाद व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े हो गए है।