सतबरवा: तुंबागड़ा नवजीवन हॉस्पिटल में रक्तदान शिविर का आयोजन, एडमिनिस्ट्रेटिव और नर्सिंग स्टाफ ने किया रक्तदान
सतबरवा के नवजीवन हॉस्पिटल तुंबागडा में ब्लड डोनेट कार्यक्रम का आयोजन रविवार को किया गया, जिसमें अस्पताल प्रबंधन समिति के एडमिनिस्ट्रेटिव के अलावा डॉक्टर तथा नर्सिंग सुपरीटेंडेंट समेत कई अस्पताल के कर्मियों ने रक्तदान किया। मौके पर एडमिनिस्ट्रेटिव दिनेश 'ए' ने कहा कि ब्लड डोनेट करना पूण्य का काम है,इसमें सभी लोगों को भागीदारी निभानी चाहिए।