समाहरणालय पूर्णिया ,
जिला जनसंपर्क कार्यालय,
प्रेस विज्ञप्ति :-880,
दिनांक 7 जुलाई 2026,
===================
TB कार्यक्रम के अंतर्गत मंगलवार को जिला पदाधिकारी श्री अंशुल कुमार भा०प्र०से० द्वारा वीसी के माध्यम से समीक्षा बैठक किया गया।
जिलाधिकारी महोदय ने इस कार्यक्रम हेतु नामित सभी nodel पदाधिकारी , ADM, संबंधित स्टेकहोल्डर,चिकित्सा पदाधिकारी,स्वास्थ्य प्रबंधक सिविल सर्जन,CDO के साथ टीवी कार्यक्रम के अद्मतन प्रगति विस्तृत समीक्षा किया गया।
जिले की कुल टारगेट प्रतिदिन 12719 निर्धारित किया गया है। परंतु जिले की उपलब्धि मंगलवार को 12851 हुआ है जो की 101% है ।यह उपलब्धि स्क्रीनिंग में हुई है । इसी प्रकार जिले का X Ray का टारगेट 1400 निर्धारित है जबकि कुल 673 एक्स-रे आज सभी प्रखंड में मिलाकर हुआ हैं। इसी प्रकार NAAT का टारगेट 152 है जबकि अचीवमेंट 149 हुआ है। जिलाधिकारी महोदय ने सभी संबंधित चिकित्साको को निर्देशित किया गया कि कुल महादलित टोलों में स्क्रीनिंग का कैंप लगाया जाए जिससे कि vulnerable ग्रुप को फायदा हो सकें।
बैठक में सिविल सर्जन डॉक्टर प्रमोद कुमार कनौजिया ,डीपीएम स्वास्थ्य श्री सुरेंद्र दास एवं संबंधित चिकित्सा आधिकारिक मौजूद थे और क्षेत्रीय चिकित्सा अधिकारी वीसी के माध्यम से जुड़े हुए थे।
Information & Public Relations Department, Government of Bihar
5 views | Purnia, Bihar | Jul 7, 2026