टीकमगढ़: टीकमगढ़ जिले के ग्रामीण इलाको में छाया जल संकट,नल जल योजना का नहीं मिल रहा लाभ,भीषण गर्मी में पानी तलाश रही महिलाएँ
टीकमगढ़ जिले में पिछले एक पखवाड़े से भीषण गर्मी पड़ रही है।नौतपा शुरू होते ही तापमान 46-47 डिग्री पर पहुंच गया है।ऐसे हालात में जिले के ग्रामीण इलाकों में जल संकट छा गया है । आज गर्म हवाओं के बीच महिलाएं पानी के लिए भटकती हुई नजर आई।उन्होंने बताया कि गांव में नल योजना के तहत पाइपलाइन बिछाई गई है,लेकिन आधे से ज्यादा घरों तक पानी नहीं पहुंच रहा है।