टीकमगढ़: देहात थाना पुलिस द्वारा 5000/- रुपये के ईनामी आरोपी को किया गया गिरफ्तार,न्यायालय में किया गया पेस
थाना देहात पुलिस द्वारा थाना देहात के अपराध क्रमांक 182/2024 के आरोपी नीरज निवासी ग्राम मवई जिसकी गिरफ्तारी हेतु पुलिस अधीक्षक टीकमगढ के द्वारा 5000/- रूपये का ईनाम घोषित किया गया था।थाना देहात पुलिस द्वारा मुखबिर सूचना मिलने कि उक्त अपराध का फरार आरोपी नीरज अहिरवार नया बस स्टैंड टीकमगढ़ पर बैठा है जो कहीं बाहर भागने की फिराक में है जिसको हमाराह स्टाफ की मदद से घेराबंदी कर गिरफ्तार किया जाकर माननीय न्यायालय पेश किया गया।