टीकमगढ़: टीकमगढ़ कलेक्ट्रेट कार्यालय के सभाकक्ष में टीएल की समीक्षा बैठक की गई आयोजित,कलेक्टर ने दिए निर्देश
कलेक्टर अवधेश शर्मा की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में टीएल की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में कलेक्टर अवधेश शर्मा ने निर्देशित किया कि समय सीमा के लंबित प्रकरणों का समय पर निराकरण कर जबाव दर्ज करायें। साथ ही उन्होंने निर्देशित किया कि जनाकांक्षा पोर्टल पर दर्ज लम्बित समय सीमा प्रकरणों का समय पर निराकरण कर जबाव दर्ज करायें। उन्होंने वरिष्ठ कार्यालय एवं कमिश्नर कार्यालय से प्राप्त समस्त शिकायतों के शीघ्र निराकरण के संबंध में निर्देश दिये।इस दौरान और भी संबंधित चर्चाएँ की और निर्देश दिए।