टीकमगढ़: भगवन्तपुरा और फुटेर की बरिया के पास सड़क दुर्घटना में एक व्यक्ति की मौत, जिला अस्पताल में हुआ पोस्टमार्टम
टीकमगढ़ जिले के भगवन्तपुरा और फुटेर की बरिया के पास एक व्यक्ति की सड़क हादसे में मौत हो गई। मृतक का नाम किशोरी कुशवाहा निवासी दिगौड़ा बताया गया है । परिजन ने बताया कि व्यक्ति अपनी बाइक से टीकमगढ़ आ रहा था। रास्ते में भगवन्तपुरा और फुटेर की बरिया के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। मृतक के शव का जिला अस्पताल में पीएम हुआ।