टीकमगढ़: सुंदरपुर गांव में एक व्यक्ति ने जामुन के पेड़ पर फांसी लगाकर आत्महत्या की, जिला अस्पताल में हुआ पोस्टमार्टम
टीकमगढ़ कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत सुंदरपुर गांव में एक व्यक्ति ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। मृतक का नाम वीरेंद्र अहिरवार बताया गया है। परिजन ने बताया कि व्यक्ति ने अज्ञात कारणों के चलते जामुन के पेड़ पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। मृतक के शव का जिला अस्पताल में पीएम हुआ।