बालूमाथ: बालूमाथ में 33 हजार इनडोर केबल फॉल्ट से बिजली ठप, 20 घंटे से लोग परेशान
बालूमाथ मिशन स्कूल के समीप 33 हजार इनडोर केबल में फॉल्ट हो जाने से बालूमाथ मुख्यालय समेत ग्रामीण क्षेत्र में रविवार देर रात 11 बजे से सोमवार शाम 7 बजे तक करीब 20 घंटे से बिजली आपूर्ति पूरी तरह बाधित है। लंबे समय तक बिजली नहीं रहने से आम लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा है।मिली जानकारी के अनुसार बिजली विभाग द्वारा केबल फॉलट बनानेका प्रयास जारी है l