बिसवां: वृंदावन गेस्ट हाउस में प्रदेश के सभी जिलों से आए टीईटी उत्तीर्ण शिक्षा मित्रों के बीच संवाद कार्यक्रम हुआ आयोजित
Biswan, Sitapur | Aug 11, 2024 शिक्षक शिक्षामित्र उत्थान समिति उत्तर प्रदेश के तत्वाधान में प्रदेश के सभी जिलों से आए टीईटी टेट उत्तीर्ण शिक्षा मित्रों के वेतन वृद्धि, न्यायालय के आदेश का अनुपालन, अवकाश और स्वास्थ्य की सुविधा व नियमित करने को लेकर की जा रही मांगों पर संवाद किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए प्रदेश अध्यक्ष गुड्डू सिंह ने शिक्षामित्रों की मांगों पर संवाद किया।