कोल: ऑनलाइन हाजिरी के विरोध में राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ का कलेक्ट्रेट पर उग्र प्रदर्शन, ACM को दिया 17 सूत्रीय ज्ञापन
Koil, Aligarh | Jul 8, 2024 ऑनलाइन हाजिरी के विरोध में राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ ने आज कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया है। इस दौरान पदाधिकारीयों ने मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन ACM को दिया है जिसमें उन्होंने शिक्षकों की मांगों को पूरा कराने जाने की मांग की है। पदाधिकारीयों का कहना है कि पहले सरकार शिक्षकों की उन मांगों को पूरा करें जो कि पहले से चली आ रही है।