कोल: पिलखना, हाथरस में हुए हादसे के बाद भीम आर्मी चीफ पहुँचे मृतकों के परिवार से मिलने,CBI जाँच समेत 25-25 लाख रुपये की माँग
Koil, Aligarh | Jul 8, 2024 हाथरस सत्संग में हुए हादसे के बाद भीम आर्मी के चीफ और नगीना लोकसभा सांसद चंद्रशेखर आजाद आज अकराबाद के कस्बा पिलखना पहुंचे। जहां मृतकों के परिवार से मिलकर सांत्वना दी गई। सांसद चंद्रशेखर आजाद ने हादसे के बाद मामले में सीबीआई जांच और मृतकों के परिवार को 25-25 लाख रुपए के मुआवजा की मांग की है।