कोल: जवां पुलिस ने 15.5 ग्राम स्मैक के साथ 2 तस्कर कासिमपुर तिराहे से किये गिरफ्तार, भेजे जेल
Koil, Aligarh | Jul 8, 2024 SSP संजीव सुमन द्वारा वांछित एवं वारंटी अभियुक्तियों की गिरफ्तारी हेतु अभियान चलाया जा रहा है। उक्त अभियान के क्रम में जवां पुलिस ने 15.5 ग्राम स्मैक के साथ दो तस्करों को कासिमपुर तिराहे से गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार अभियुक्त दानिश व पंकज लंबे समय से नशीले पदार्थों की तस्करी करते थे। फिलहाल गिरफ्तार किए गए अभियुक्तों को पुलिस ने जेल भेज दिया है।