सागर नगर: महिला ने कलेक्ट्रेट में आयोजित जनसुनवाई में दिया आवेदन, कहा- मारपीट के मामले में बांदरी पुलिस नहीं कर रही है कार्रवाई
मालथोन तहसील के ग्राम बरोदियाकला की रहने वाली कौशल्या लोधी अपने परिजनों के साथ मंगलवार दोपहर 1 बजे कलेक्ट्रेट जनसुनवाई में पहुंची,उनके परिजनों के साथ की गई मारपीट जानलेवा हमले मामले में पुलिस द्वारा आरोपियों पर कार्रवाई न किए जाने की शिकायत जनसुनवाई में की है। कौशल्या लोधी ने आरोपियों पर कार्रवाई करने की मांग की है।