कुलपहाड़: मुढारी में जल जीवन मिशन की सुस्त रफ्तार से लोग परेशान, सड़कों की बदहाली और जल संकट गहराया
मुढारी क्षेत्र में जल जीवन मिशन के तहत चल रहा कार्य मनमाने ढंग से और कछुए की चाल से होने के कारण लोगों में भारी नाराजगी है। लगभग 22 हजार की आबादी वाले इस क्षेत्र में आज तक नियमित जल आपूर्ति नहीं हो सकी है। ग्रामीणों का आरोप है कि सप्ताह में मात्र 3 दिन ही पानी की सप्लाई होती है, वह भी बेहद कम समय के लिए, जिससे लोगों तक सिर्फ दो बाल्टी पानी ही पहुंच पाता है।