पंडारक: पंडारक प्रखंड के बिहारी बिगहा गांव में नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया
भारतीय जनता पार्टी के युवा नेता डॉक्टर प्रियरंजन किशोर के द्वारा पंडारक प्रखंड के आदर्श ग्राम बिहारी बिगहा के ग्राम पंचायत भवन में सोमवार को लगभग 11 बजे निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। इस अवसर पर शिविर में बड़ी संख्या में मेडिकल स्टाफ तथा डॉक्टर्स के द्वारा रोगियों की जांच की गई। जांच के उपरांत सभी के बीच निःशुल्क दवाइयों का भी वितरण किया गया।