शासकीय महाविद्यालय अंजनिया में राष्ट्रीय सेवा योजना स्थापना दिवस और स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन
शासकीय महाविद्यालय अंजनिया में राष्ट्रीय सेवा योजना स्थापना दिवस के शुभ अवसर पर एक भव्य कार्यक्रम और स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का सफल आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य युवाओं में समाज सेवा की भावना जागृत करना और जीवन रक्षक रक्तदान के प्रति जागरूकता फैलाना था। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि श्री भुवन सिंह सोलंकी (जिला समन्वयक, माय भारत केंद्र मंडला) द्वारा माँ सरस्वती के पूजन और दीप प्रज्जवलन के साथ हुआ। कॉलेज के प्राचार्य डॉ. एन.के. हरदहा और एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी डॉ. सुरेन्द्र लिल्हारे ने उपस्थित स्वयंसेवकों और छात्र-छात्राओं को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय सेवा योजना के महत्व पर प्रकाश डाला।
स्वैच्छिक रक्तदान शिविर की शुरुआत प्रभारी प्राचार्य डॉ. नवीन कुमार हरदहा ने स्वयं रक्तदान करके की। इसके बाद कॉलेज के छात्र-छात्राओं, एनएसएस स्वयंसेवकों और स्टाफ सदस्यों ने उत्साहपूर्वक रक्तदान में भाग लिया। स्थानीय चिकित्सा टीम के सहयोग से आयोजित इस शिविर में कुल 13 यूनिट रक्त एकत्रित किया गया। डॉक्टरों की टीम ने बताया कि रक्तदान से न सिर्फ दूसरों की जान बचाई जा सकती है, बल्कि यह स्वयं के स्वास्थ्य के लिए भी बेहद फायदेमंद है। कार्यक्रम के अंत में सभी रक्तदाताओं को प्रशस्ति पत्र और स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया गया।
Jansampark Madhya Pradesh
CM Madhya Pradesh
#mandla
Department of Higher Education, Madhya Pradesh
1 views | Mandla, Madhya Pradesh | Sep 25, 2026