कानपुर: केडीए ने खोला जमीनों का पिटारा, आज से रजिस्ट्रेशन कराना अनिवार्य
दशहरा और दीपावली के मौके पर केडीए ने अपनी जमीनों का पिटारा खोल दिया है। केडीए अपनी 12 योजनाओं में खाली आवासीय व व्यवसायिक भूखंडों की ई-नीलामी कल से शुरू करने जा रहा है। ई-नीलामी में बोली लगाने के लिए सुबह 11 बजे से उम्मीदवार शामिल हो सकेंगे। लेकिन प्रॉपर्टी के खरीदारों को आज से रजिस्ट्रेशन कराना अनिवार्य है।