कानपुर: मकसूदाबाद पेट्रोल पंप के पास कार चालक ने बाइक सवार को मारी टक्कर, बाइक सवार गंभीर रूप से घायल
बिठूर थाना क्षेत्र के मकसूदाबाद पेट्रोल पंप के पास सोमवार सुबह 11:00 एक तेज रफ्तार कार ने मोटरसाइकिल चालक को जोरदार टक्कर मार दी।टक्कर लगने से मोटरसाइकिल सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। मौके पर टिकरा चौकी प्रभारी पहुंचे और घायल को उपचार के लिए अस्पताल भेजा।