सतबरवा थाना क्षेत्र के लहलहे गांव में शनिवार को जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच मारपीट होने से जदयू नेता शंभू दुबे गंभीर रूप से घायल हो गए। उनके सिर और हाथ में गंभीर चोट लगी है। परिजनों के द्वारा उन्हें इलाज के लिए मेदिनीनगर शहर के एक निजी अस्पताल के आइसीयू में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के बाद भी उनकी स्थिति गंभीर बनी हुई है।