राज्य के वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर से मेदिनीनगर आवास पर झारखंड आन्दोलनकारी संघर्ष मोर्चा के संयोजक सतीश कुमार ने शनिवार शाम 5 बजे मिलकर आन्दोलनकारियों की समस्या पर वार्ता की। उन्होंने कहा कि लम्बी लड़ाई के बाद अलग झारखंड राज्य की स्थापना हुई। मंत्री राधाकृष्ण किशोर ने कहा कि आन्दोलनकारियों की आकांक्षा पूरी होगी।