रक्षाबंधन के दिन शुक्रवार को मुंगेर-जमालपुर मुख्य मार्ग के सफियासराय चौक पर पुलिस की गाड़ी के बेतरतीब खड़े होने से करीब दो घंटे तक भीषण जाम लगा रहा। चौक के दोनों ओर करीब डेढ़ किलोमीटर तक वाहनों की कतार लग गई। ऑटो, टोटो, कार, बाइक समेत बड़े वाहन जाम में फंसे रहे।
#मुंगेर #जमालपुर