तेंदूखेड़ा: तेंदूखेड़ा गौशाला में नवीन पदाधिकारी का शपथ ग्रहण एवं सम्मान समारोह आयोजित
तेंदूखेड़ा विधानसभा अंतर्गत महासंघ द्वारा संचालित आचार्य विद्यासागर दयोदय पशु सेवा केंद्र में गुरुवार की शाम 4 बजे शपथ ग्रहण समारोह एवं सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।जिसमें मध्य प्रदेश शासन के संस्कृति पर्यटन राज्यमंत्री धर्मेंद्र सिंह लोधी सम्मिलित हुए सभी पदाधिकारी को नवीन दायित्व की शपथ दिलाते हुए शुभकामनाएं दी।