बिदुपुर: बिदुपुर थाना की पुलिस ने बाग टोला चेचर गांव से मारपीट के मामले में एक व्यक्ति को किया गिरफ्तार
बिदुपुर थाना की पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर बाग टोला चेचर गांव में छापेमारी कर मारपीट के मामले में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार किए गए व्यक्ति की पहचान स्थानीय विनोद दास के रूप में हुई है। बिदुपुर थाना के पुलिस पदाधिकारी ने बताया कि बाग टोला चेचर गांव से मारपीट के मामले में एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।