अनूपपुर: 19 मई को चार विकासखंडों में लगेंगे पीएम जन-मन एवं धरती आबा अभियान शिविर
पीएम जन-मन एवं धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान अंतर्गत 18 से 25 मई तक “जन भागीदारी-सबसे दूर, सबसे पहले” आईईसी अभियान चलाया जा रहा है। इसके तहत 19 मई को पुष्पराजगढ़ के जरहा, जैतहरी के पटनाकला, कोतमा के छुलहा एवं अनूपपुर के पकरिया ग्राम पंचायत भवन में पीवीटीजी (बैगा) एवं जनजातीय समुदायों के लिए लाभार्थी संतृप्ति शिविर आयोजित होंगे।