Public App Logo
Jansamasya
News
Maharashtra
बॉलीवुड
Bjp
National
Police
Bihar
India
कांग्रेस
Congress
Modi
Delhi
Viral
Rajasthan
Bollywood
दिल्ली
Patna
Breakingnews
Madhya_pradesh
अनिल
Cm
Nsui
Pmmodi
Rahulgandhi
यूपी
कानपुर
Pm
Uttarpradesh
Haryana
image
image

राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति आयोग के अध्यक्ष श्री अंतर सिंह आर्य ने मंगलवार को अनूपपुर प्रवास के दौरान कलेक्ट्रेट परिसर में "एक पेड़ मां के नाम" अभियान के अंतर्गत गुलमोहर का पौधा रोपित कर पर्यावरण संरक्षण एवं हरित भविष्य का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि पौधारोपण केवल पर्यावरण संरक्षण का माध्यम नहीं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के प्रति हमारी जिम्मेदारी का प्रतीक भी है। उन्होंने सभी नागरिकों से अपनी मां के सम्मान में कम से कम एक पौधा लगाने तथा उसके संरक्षण का संकल्प लेने का आह्वान किया। इस अवसर पर राज्य अनुसूचित जनजाति आयोग के अध्यक्ष श्री रामलाल रौतेल, कलेक्टर श्री हर्षल पंचोली, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्रीमती अर्चना कुमारी तथा अन्य अतिथियों ने भी पौधारोपण किया। कलेक्ट्रेट परिसर में आम, नीम, गुलमोहर सहित विभिन्न प्रजातियों के लगभग 15 पौधे लगाए गए। कार्यक्रम का उद्देश्य जिले में हरित आवरण बढ़ाना,जैव विविधता का संरक्षण करना तथा आमजन को पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक एवं जिम्मेदार बनाना रहा। कार्यक्रम में जनपद पंचायत पुष्पराजगढ़ के पूर्व जनपद अध्यक्ष श्री हीरा सिंह श्याम,विंध्य विकास प्राधिकरण के पूर्व उपाध्यक्ष श्री रामदास पुरी, सहायक आयुक्त सुश्री सरिता नायक,उद्यानिकी विभाग सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारी, जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। सभी ने पौधारोपण कर पौधों के संरक्षण एवं नियमित देखभाल का संकल्प लिया तथा हरित अनूपपुर के निर्माण में सक्रिय सहभागिता निभाने का संदेश दिया। उल्लेखनीय है कि मध्यप्रदेश शासन द्वारा संचालित "एक पेड़ मां के नाम" अभियान के माध्यम से अधिक से अधिक लोगों को पौधारोपण के लिए प्रेरित किया जा रहा है। अभियान का उद्देश्य केवल पौधे लगाना नहीं, बल्कि उनके संरक्षण एवं संवर्धन को जनभागीदारी से जोड़ते हुए पर्यावरण संरक्षण को जनआंदोलन का स्वरूप प्रदान करना है। #anuppur @jansampark

MORE NEWS