कोईलवर: गीधा थाना क्षेत्र के बीरमपुर में सूखे कुएं में गिरा युवक, पुलिस ने सुरक्षित निकाला और परिजनों को सौंपा
गीधा थाना क्षेत्र के बीरमपुर में शनिवार को एक युवक सूखे कुएं में गिर गया। घटना से कुछ देर के लिए अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से युवक को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। युवक की पहचान मुनेश्वर यादव भागलपुर निवासी के रूप में कि गई है।गिधा थाना अध्यक्ष टिंकू कुमार ने बताया कि शाम 6:30 परिजनों को युवक को सौंप दिया गया।