गया टाउन सीडी ब्लॉक: आरपीएफ ने जंक्शन पर तत्काल टिकट की कालाबाजारी करने वाले दलाल को दबोचा, अवैध कमाई का खुलासा
गयाजी रेलवे सुरक्षा बल RPF ने ऑपरेशन उपलब्ध के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए तत्काल टिकटों की अवैध खरीद-फरोख्त करने वाले एक टिकट दलाल को गिरफ्तार किया है।आरोपी यात्रियों से तत्काल टिकट बनवाने के नाम पर प्रति टिकट 500 से 1000 रुपये तक वसूली करता था।आरोपी नवादा जिले के सिरदला थाना का संदीप कुमार है। इसकी जानकारी आज दिनांक 19 जुलाई रविवार की शाम 7 बजे दी गई है।