बासोदा: अघोषित बिजली कटौती से जनता बेहाल, विद्युत विभाग की लापरवाही से लोगों में आक्रोश
गंजबासौदा नगर में भीषण गर्मी के बीच विद्युत वितरण कंपनी की मनमानी और अघोषित बिजली कटौती ने नागरिकों का जीना मुहाल कर दिया है। बिना किसी पूर्व सूचना के घंटों बिजली गुल रहना अब आम बात हो गई है। उपभोक्ताओं का आरोप है कि विभाग के फोन अक्सर नहीं उठते। कार्यालय जाकर पूछने पर कर्मचारी 'मेंटेनेंस', 'सब-स्टेशन खराबी' या 'तार टूटने' जैसे रटे-रटाए बहाने बनाकर पल्ला