भिवानी: लोकसभा चुनाव को लेकर स्थानीय पंचायत भवन में ड्यूटी मजिस्ट्रेट एवं सेक्टर ऑफिसर की हुई समीक्षा बैठक
समीक्षा बैठक में जिला निर्वाचन अधिकारी ने निर्देश देते हुए कहा कि कोई भी अधिकारी व कर्मचारी ईवीएम मशीन को प्राइवेट वाहन में नहीं लेकर जाएगा, इसके लिए केवल सरकारी वाहन का ही प्रयोग किया जाएगा, जिसमें जीपीएस सिस्टम लगा होगा। लोकसभा आम चुनाव का सफलतापूर्वक आयोजन करवाने में सेक्टर ऑफिसर की अहम भूमिका होती है।