भिवानी: गांव खावा स्थित शहीद किसान योद्धा मंगल सिंह खरेटा की समाधि स्थल पर हुआ श्रद्धांजलि कार्यक्रम का आयोजन
किसानों के हित एवं उत्थान की दिशा में जीवन पर्यंत कार्य करते हुए उनके हितों की लड़ाई लडऩे वाले शहीद किसान योद्धा मंगल सिंह खरेटा की स्मृति में वीरवार को जिला के गांव खावा स्थित उनकी समाधि स्थल पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस मौके पर अनेक गणमान्य लोगों ने शहीद किसान योद्ध मंगल सिंह खरेटा के चित्र पर पुष्प अर्पित कर नमन किया।