भिवानी: मतदान के दिन 25 मई को लोकसभा चुनाव लड़ने वाला प्रत्याशी प्रयोग कर सकता है एक वाहन: जिला निर्वाचन अधिकारी नरेश नरवाल
निर्वाचन आयोग की गाइडलाइन के अनुसार मतदान के दिन 25 मई को लोकसभा चुनाव लडऩे वाले प्रत्याशी द्वारा प्रयोग किए जाने वाले वाहनों के बारे में स्पष्ट हिदायतें जारी की गई है। वाहनों के लिए रिटर्निंग अधिकारी कार्यालय से अनुमति प्राप्त करनी होगी।