गुन्नौर: कस्बा बबराला में घर में घुसकर मारपीट, तोड़फोड़ और किशोरी से छेड़छाड़ का मामला आया संज्ञान में
बबराला थाना क्षेत्र के कस्बा बबराला के एक मोहल्ला निवासी एक व्यक्ति ने शनिवार को पुलिस को तहरीर देकर बताया कि 17 अप्रैल की रात करीब 9:30 बजे कुछ लोग पीड़ित के घर में घुस आए और तोड़फोड़ करते हुए परिवार के साथ मारपीट की। आरोप है कि आरोपियों ने किशोरी के साथ भी छेड़छाड़ की। घटना के दौरान परिवार के लोगों को करीब 1 घंटे तक घर में बंधक बनाए रखा।