जगदलपुर: आसना के बादल अकादमी में गृहमंत्री अमित शाह ने सुरक्षाबलों का सम्मान किया, कहा- मां दंतेश्वरी के आशीर्वाद से देश नक्सलमुक्त
अमित शाह जगदलपुर के आसना में स्थित बादल अकादमी पहुंचे। यहां बीएसएफ, सीआरपीएफ, आईटीबीपी, एनआईए, एसएसबी और एनटीआरओ के अधिकारियों को सम्मानित किया गया। इसके साथ ही छत्तीसगढ़ एडीजी विवेकानंद सिन्हा और बस्तर आईजी सुंदरराज पी का भी सम्मान किया गया।