मुख्य सचिव श्री विकासशील ने आज कलेक्टरों एवं अन्य अधिकारियों की बैठक लेकर संपूर्ण राज्य में जल जीवन मिशन के कार्यों की प्रगति की गहन समीक्षा की। उन्होंने जल जीवन मिशन के कार्यों को निर्धारित समयावधि में गुणवत्तायुक्त ढंग से पूरा करने के निर्देश दिए।
समीक्षा बैठक के दौरान संयुक्त जिला कार्यालय के एनआईसी कक्ष में कलेक्टर श्रीमती दिव्या उमेश मिश्रा, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के कार्यपालन अभियंता श्री सागर वर्मा एवं जनपद पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारियों के अलावा अन्य अधिकारीगण उपस्थित थे।
#जल_जीवन_मिशन
#baloddistrict #chhattisgarh
21 views | Balod, Chhattisgarh | Aug 20, 2026