कासगंज: कासगंज में कैमिस्ट एसोशियेशन ने ऑनलाइन दवा बिक्री का किया विरोध, शहर में दुकाने बंद रखीं
कासगंज शहर में केमिस्ट्स एसोसिएशन ने ऑनलाइन दवा बिक्री के विरोध में प्रदर्शन किया। शहर के प्रभुपार्क में हुए इस प्रदर्शन के दौरान दवा व्यापारियों ने अपनी दुकानें बंद रखीं और डीएम को ज्ञापन सौंपा।व्यापारियों ने ऑनलाइन दवा बिक्री पर तत्काल रोक लगाने की मांग की। ऑनलाइन माध्यम से दवाओं की बिक्री से जनस्वास्थ्य के लिए खतरा है। जानकारी बुधवार दोपहर 3 बजे मिली।