तमकुही राज: तमकुहीराज में गणतंत्र दिवस पर सरकारी और अर्ध सरकारी कार्यालयों में हुआ झंडारोहण, दिलाई गई शपथ
तमकुहीराज तहसील मुख्यालय पर एसडीएम ऋषभ पुण्डीर ने झंडारोहण किया। वही तहसीलदार चन्दन शर्मा, नायब तहसीलदार लक्ष्मी वर्मा सहित तहसिलकर्मी उपस्थित रहे। थाना परिसर में एसएचओ अमित शर्मा तथा नगर पंचायत कार्यालय पर अध्यक्ष जेपी गुप्ता ने झंडारोहण किया। इस दौरान सभासद के नगर पंचायत के सभी कर्मचारी उपस्थित रहे। जबकि सीएचसी पर अधीक्षक डॉ. अमित राय द्वारा झंडारोहण किया।