तमकुही राज: तमकुहीराज में बिना हेलमेट बाइक सवारों को पंपों पर नहीं मिल रहा पेट्रोल, हो रही बहस
तमकुहीराज नगर में फोरलेन के किनारे स्थित पेट्रौल पर बाइक सवारों की लंबी लाइन लगी हुई थी। पेट्रौल पम्प कर्मी बिना हेलमेट बाइक सवारों की पेट्रौल देने से साफ मना कर दे रहे थे। जिलाधिकारी कुशीनगर विशाल भारद्वाज के निर्देश के बाद क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी तमकुहीराज राजीव कुमार तहसील क्षेत्र में स्थित पम्पों पर पहुँच डीएम के निर्देश का कड़ाई से पालन करने को कहा है।