बहराइच: पट्टीहाट चौराहा स्थित मदरसे में पुलिस टीम को देख डरी बच्चियों ने खुद को बाथरूम में बंद किया: अल्पसंख्यक अधिकारी
बहराइच के पयागपुर इलाके के प्रतिहात चौराहा स्थित मदरसे में मिली 40 नाबालिक बच्चियों के मामले में जानकारी देते हुए गुरुवार शाम को जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी मोहम्मद खालिद ने बताया की गैर मान्यता प्राप्त मदरसे की जांच करने के लिए एसडीएम व तहसीलदार की टीम मदरसा गई थी। जहां पुलिस व प्रशासनिक टीम को देखकर बच्चियों डर गई थी और खुद को बाथरूम में बंद कर लिया था।