फर्रुखनगर: फरुखनगर वार्ड 6 में बिना सीवर-पानी के सड़क निर्माण से भारी जलभराव और गंदगी
फरुखनगर के वार्ड 6 में बिना सीवर और पेयजल लाइन के पहले सड़कें बनाई गईं, जिससे गलियों में पानी और गंदगी जम गई। 8 कालोनियों में से अभी तक सीवर लाइन नहीं डाली गई, जबकि 11 करोड़ का टेंडर प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। सीवर और पानी के लिए फिर से गलियां खोदनी पड़ेंगी, जिससे सरकारी पैसे का दुरुपयोग होगा।