बोध गया: दिवाली पर वियतनामी श्रद्धालुओं ने महाबोधि मंदिर में की विशेष पूजा-अर्चना
बोधगया में दिवाली के मौके पर वियतनाम से दर्जनों बौद्ध श्रद्धालु पहुंचे। रविवार की रात करीब आठ बजे श्रद्धालुओं ने महाबोधि मंदिर के गर्भगृह में विशेष पूजा-अर्चना की। इसके बाद पवित्र बोधि वृक्ष की परिक्रमा कर भगवान बुद्ध के प्रति अपनी श्रद्धा प्रकट की। इस दौरान मंदिर परिसर में भक्तिमय माहौल बना रहा।