नीम का थाना: जिला कलेक्टर शरद मेहरा ने कलेक्ट्रेट सभागार में विभिन्न विभागों की ली साप्ताहिक समीक्षा बैठक
नीमकाथाना जिला कलक्टर शरद मेहरा की अध्यक्षता में मंगलवार को जिला कलक्ट्रेट सभागार में विभिन्न विभागों की साप्ताहिक समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में सम्पर्क पोर्टल पर विभिन्न विभागों के लम्बित प्रकरणों,स्टार मार्क प्रकरणों, शिक्षा, चिकित्सा, सड़क, पेयजल,विद्युत की वर्तमान स्थिति की समीक्षा कर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये।